लाइव शो मुझे रोमांच से भर देते हैं : तुलसी कुमार

मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। गायिका तुलसी कुमार का कहना है कि लाइव शो में प्रस्तुति देना उन्हें रोमांच से भर देता है।

मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। गायिका तुलसी कुमार का कहना है कि लाइव शो में प्रस्तुति देना उन्हें रोमांच से भर देता है।

तुलसी ने पिछले साल दिसंबर में एक बेटे को जन्म दिया था और अब वह दोबारा मंच पर प्रस्तुति देने को बेताब हैं।

तुलसी ने एक बयान में आईएएनएस को बताया, “मैं फिर से लाइव प्रस्तुतियां देने जा रही हूं जो हमेशा से मेरी पसंद रहे हैं इसलिए दिल्ली, सूरत, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर और बहरीन में मेरे अंतर्राष्ट्रीय कंसर्ट समेत कई कार्यक्रमों की योजना है।”

उन्होंने कहा, “लाइव शो मुझे अत्यधिक रोमांच से भर देते हैं और मैं मंच पर वापस आने के लिए बेताब हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493