वियनतियाने में अमेरिकी दूतावास ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की है।
मीडिया में आई एक रपट के अनुसार, सोमवार को ओबामा पर दुतेर्ते की असंगत टिप्पणी के बाद इस द्विपक्षीय बैठक की योजना स्थगित कर दी गई, और बाद में व्हाइट हाउस ने फिलीपींस के राष्ट्रपति के साथ प्रस्तावित यह बैठक रद्द कर दी।
रपट के अनुसार, लाओस के लिए प्रस्थान करने से पहले ओबामा ने कहा, “मैं हमेशा यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि यदि मैं किसी बैठक में हिस्सा ले रहा हूं तो वह वास्तव में फलदायी हो और हम कुछ ऐसा ही कर रहे हैं।”
दुतेर्ते के 30 जून को कार्यभार संभालने के बाद ओबामा के साथ यह पहली बैठक होने वाली थी, जो नहीं हो सकी।
ओबामा चीन के हांगझू में जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद सोमवार शाम वियनतियाने पहुंचे थे।
dharmpath.com dharmpath