लिस्बन, 5 नवंबर (आईएएनएस)। विश्व कप क्वालीफायर में 13 नवम्बर को लातविया के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले के लिए पुर्तगाल की टीम में स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और बार्सिलोना के आंद्रे गोमेस को शामिल किया गया है।
पुर्तगाल की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के मुख्य कोच फर्नादो सांतोस ने टीम की घोषणा की। हालांकि, टीम से पेपे को चोटिल होने के कारण बाहर रखा गया है।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, गुरुवार को जारी की गई इस सूची में वालेंसिया के जोआओ सांसेलो और लुइस नानी भी शामिल हैं।
विश्व कप क्वालीफायर की अंक तालिका में ग्रुप-बी में पुर्तगाल छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
पुर्तगाल टीम :
गोलकीपर : रुइ पैट्रिको, एंथोनी लोपेस, माराफोना
डिफेंडर : नेल्सन सेमेडो, जोआओ सांसेलो, लुइस नेटो, जोस फोंटे, ब्रूनो एल्वेस, राफेल गुएरेरो, अंतुनेस
मिडफील्डर : विलियम कारवाल्हो, डानिलो पेरेरा, रेनाटो सांचेस, एड्रिएन सिल्वा, आंद्रे गोमेस, जोआओ मारियो, पिज्जी, बर्नाडरे सिल्वा
फारवर्ड : नानी, रिकाडरे कुआरेस्मा, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, गेल्सन मार्टिन्स, आंद्रे सिल्वा, एडेर
dharmpath.com dharmpath