‘वैश्विक आर्थिक स्थिति और 2016 की संभावनाएं’ रपट की लांचिंग पर नेशनल ऑटोनोमस युनिवर्सिटी ऑफ मेक्सिको (यूएनएएम) के आर्थिक भविष्यवाणी केंद्र के समन्वयक एडवडरे लोरिया ने कहा कि रपट में हालांकि यह कहा गया है कि 2016 इस क्षेत्र के लिए 2015 के मुकाबले बेहतर होगा, जब विकास दर नकारात्मक 0.5 फीसदी थी।
लोरिया ने कहा, “यह क्षेत्र कच्चे माल की कीमतों में गिरावट और डॉलर की मजबूती तथा चीन की विकास दर में गिरावट जैसी विकट परिस्थिति का सामना कर रहा है।”
रपट में कहा गया है कि मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और कैरिबिया के तीन उपक्षेत्रों में से सबसे बुरा असर दक्षिण अमेरिका पर पड़ेगा, जहां विकास दर 0.1 फीसदी रह सकती है।
रपट के मुताबिक, मेक्सिको और मध्य अमेरिका में हालांकि कुल 2.9 फीसदी विकास दर्ज की जाएगी, क्योंकि इस क्षेत्र में मांग अधिक है और कच्चे माल की कीमत में उतनी गिरावट नहीं है।
इसी तरह पर्यटन बढ़ने के कारण कैरिबियाई क्षेत्र में सबसे अधिक 2.6 फीसदी विकास दर्ज की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath