लाना डेल के अपहरण की कोशिश करने वाला गिरफ्तार

ऑरलैंडो, 4 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी गायिका लाना डेल रे का उनके संगीत कार्यक्रम से पहले अपहरण की कोशिश करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ की रपट के अनुसार, माइकल हंट नामक शख्स को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया है।

ऑरलैंडो पुलिस ने ट्वीट किया, “हथियार के साथ अपहरण का प्रयास करने के लिए माइकल हंट गिरफ्तार। सूचना के बाद हमने एक खतरे को महसूस किया और एमवे सेंटर में रे के शो से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया।”

पुलिस ने अधिक जानकारी के साथ एक लंबी प्रेस विज्ञप्ति जारी की, जिसमें खुलासा किया गया है कि उन्हें गायिका रे अपहरण का प्रयास करने की सूचना मिली थी।

विज्ञप्ति के अनुसार, “गिरफ्तार करने के बाद पुलिस को हंट के पास से रे के शो के टिकट और एक चाकू मिला है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493