इस्लामाबाद, 28 जनवरी (आईएएनएस)। लापता पाकिस्तानी ब्लॉगर सलमान हैदर मिल गए हैं। टीवी चैनल जियो न्यूज ने पुलिस सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी।
गत 8 जनवरी को हैदर इस्लामाबाद से लापता हो गए थे। उनके गायब होने के बाद उनकी सुरक्षित वापसी के लिए एक ऑनलाइन अभियान शुरू हुआ था। वह धार्मिक अतिवाद और पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा विपक्षी कार्यकर्ताओं के दुरुपयोग के खिलाफ मुखर रहे हैं।
बताया जाता है कि पाकिस्तान में पांच ब्लॉगर गायब हुए थे, जिनमें सबसे ज्यादा मशहूर हैदर थे। अन्य गायब हुए ब्लॉगर सुनियोजित धर्म, पाकिस्तान और देश की शक्तिशाली सेना में मौलवियों के प्रभाव के सोशल मीडिया पर आलोचक थे।
हैदर के परिवार के अनुसार, वह यहां बानी गला इलाके में अपने दोस्तों के साथ थे और अपनी पत्नी से कहा था कि वह जल्द ही लौट जाएंगे। लेकिन बाद में हैदर के फोन से उनकी पत्नी को संदेश मिला कि कोरल चौक से उनकी कार ले जाया जाना चाहिए।
कार्यकर्ताओं की सुरक्षित वापसी की मांग करते हुए पाकिस्तान के शहरों में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। परिजनों और अधिकार संगठनों का आरोप है कि बड़े पैमाने पर विरोधियों पर प्रहार के हिस्सा के रूप में ब्लॉगर को गायब करने के पीछे शक्तिशाली इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस एजेंसी का हाथ था।
किसी भी संगठन ने हैदर के अपहरण की जिम्मेवारी नहीं ली थी।
dharmpath.com dharmpath