लापता ब्रिटिश यात्री वियतनाम में मृत मिला

हनोई, 9 जून (आईएएनएस)। वियतनाम के लाओ काई प्रांत से चार जून से लापता एक ब्रिटिश यात्री गुरुवार को मृत अवस्था में मिला है।

हनोई, 9 जून (आईएएनएस)। वियतनाम के लाओ काई प्रांत से चार जून से लापता एक ब्रिटिश यात्री गुरुवार को मृत अवस्था में मिला है।

वियतनाम की सरकारी समाचार एजेंसी ‘वीएनए’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐडन शॉ वेब का शव समुद्र तल से 2,800 मीटर ऊपर मिला।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, बचाव दल की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ब्रिटिश यात्री की मौत लगभग तीन दिन पहले हो चुकी थी।

वेब और उनकी प्रेमिका दो जून को लाओ काई के सा पा शहर पहुंचे थे।

वेब तीन जून की सुबह पर्वतारोहण के लिए चले गए, जबकि उनकी प्रेमिका होटल में ही रहीं। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत सिन चाई गांव से की थी और वह केबल कार प्रणाली की दिशा का पीछा करते हुए वियतनाम की सबसे ऊंची चोटी ‘फैनसिपन समिट’ की ओर गए थे।

उनकी यात्रा के दौरान वेब और उनकी प्रेमिका के बीच फोन के जरिए संपर्क बना रहा। वेब ने अपनी प्रेमिका को बताया था कि उनकी बांह और पैरों में चोट लग गई है।

वेब और उनकी प्रेमिका के बीच चार जून को सुबह छह बजे संपर्क टूट गया।

लापता यात्री की सूचना मिलने के बाद सा पा प्रशासन ने उस इलाके में बचाव दल भेजे थे।

फैनसिपन समिट का रास्ता बेहद जोखिमभरा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493