‘लाल इश्क’ में नजर आएंगे जय सोनी, रिया शर्मा

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। अभिनेता जय सोनी और रिया शर्मा अलौकिक घटनाओं वाली जुनूनी प्रेम कहानियों पर आधारित टीवी श्रंखला ‘लाल इश्क’ के एक एपिसोड में साथ-साथ नजर आएंगे।

‘एंड टीवी’ पर सप्ताहांत के दौरान आने वाली श्रंखला में प्रेम और रोमांच का मिश्रण है। इसके प्रत्येक एपिसोड में दुनियाभर के विभिन्न कलाकार देखने को मिलेंगे तथा इसका निर्माण विभिन्न निर्माताओं ने किया है।

एक बयान के अनुसार, सचिन मोहित द्वारा निर्मित एक एपिसोड में जय और रिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

जय ने कहा, “मैं एपिसोड वाले सीरियलों से प्रति शुरू से ही अनिच्छुक रहा हूं लेकिन ‘लाल इश्क’ की परियोजना और मेरी कहानी सुनने के बाद मैं स्पष्ट हो गया था कि मैं इसका हिस्सा बनना चाहता हूं। प्रेम कहानियों जैसी लोकप्रिय विषयवस्तु को अलौकिक रूप से जोड़ना वाकई मजेदार है।”

रिया के लिए भी यह अपने तरह का पहला अनुभव है।

उन्होंने कहा, “ऐसे शो में काम करने का मेरा पहला अनुभव है जिसमें प्रेम और अलौकिक शक्तियों को शामिल किया गया है और मैं खुश हूं कि यह मौका मुझे मिला है। मैं हमेशा अलग-अलग प्रकार की भूमिकाएं और कहानियां करना चाहती थी और ‘लाल इश्क’ मेरे लिए एक अच्छा फैसला है। मैं इसमें काम करने के लिए उत्साहित हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493