लाल निशान में खुले शेयर बाजार

मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ खुले। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 69.78 अंकों की गिरावट के साथ 39,042.96 पर जबकि निफ्टी 37.8 अंकों की कमजोरी के साथ 11,653.65 पर खुला।

शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.01 बजे 96.02 अंकों की बढ़त के साथ 39,208.76 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी लगभग इसी समय 19.75 अंकों की मजबूती के साथ 11,711.20 पर कारोबार करते देखे गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493