मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अभिनीत मशहूर फिल्म ‘लावारिस’ की रिलीज को 34 साल पूरे हो गए हैं। अमिताभ इससे जुड़ी पुरानी यादों को याद कर खुश हैं।
अमिताभ ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, “मेरी फिल्म ‘लावारिस’ को 34 साल पूरे हो गए हैं। मेरा इतना वक्त कैसे बीत गया.।”
प्रकाश मेहरा निर्देशित ‘लावारिस’ एक नाजायज बेटे के मन में प्यार एवं इज्जत पाने को लेकर उठने वाली तड़प के इर्दगिर्द घूमती है। यह तड़प उसे अपने जैविक पिता के संपर्क में लाती है।
फिल्म में अभिनेत्री जीनत अमान, अमजद खान, सुरेश ओबरॉय, बिंदू, राखी, ओम प्रकाश, रंजीत एवं राम सेठी भी हैं।
dharmpath.com dharmpath