लावा ने 12.5 इंच का हेलियम 12 नोटबुक 12,999 रुपये में उतारा

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। घरेलू मोबाइल हैंडसेट कंपनी लावा ने बुधवार को 12.5 इंच के हेलियम 12 नोटबुक को 12,999 रुपये में लांच किया। यह कंपनी का अब तक की सबसे चौड़ी स्क्रीन वाली नोटबुक है।

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। घरेलू मोबाइल हैंडसेट कंपनी लावा ने बुधवार को 12.5 इंच के हेलियम 12 नोटबुक को 12,999 रुपये में लांच किया। यह कंपनी का अब तक की सबसे चौड़ी स्क्रीन वाली नोटबुक है।

इस नोटबुक का वजन महज 1.3 किलोग्राम है। इसमें इंटेल का क्वैडकोर प्रोसेसर है, जिसकी स्पीड 1.88 गीगाहट्र्ज तक है तथा इसमें विंडोज 10 का एनिवर्सरी एडिशन है।

लावा इंटरनेशनल लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उत्पाद प्रमुख गौरव निगम ने बताया, “हम अपने आधुनिक ग्राहकों के लिए हल्के वजन के साथ बड़ी स्क्रीन वाले नोटबुक की बढ़ती प्राथमिकता को समझते हैं, जो बड़े पैमाने पर विकसित होने वाले मोबाइल वर्कफोर्स का प्रतिनिधित्व करते हैं।”

इस नोटबुक में 10,000 एमएएच की बैटरी के साथ 32 जीबी मेमोरी दी गई है, जिसे मेमोरी कार्ड के जरिये 128 जीबी तक एक एक्सटर्नल हार्ड डिस्क के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493