लास पाल्मास ने कोच अयेस्तारान को बाहर किया

मेड्रिड, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग फुटबाल क्लब लास पाल्मास ने अपने मुख्य कोच पाको अयेस्तारान को कोच पद से हटा दिया।

क्लब ने खराब परिणामों के कारण अयेस्तारान को कोच पद से निष्कासित किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस सीजन में पाल्मास क्लब के दूसरे कोच रहे अयेस्तारान को किंग्स कप में डिपोर्टिवो ला कोरुना के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 2-3 से मिली हार के बाद कोच पद से हटाया गया। हालांकि, क्लब ने औसतन परिणाम में 6-4 से जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।

दोनों टीमों के पहले चरण के मुकाबले में पाल्मास ने 4-1 से जीत हासिल की थी। आयेस्तारान के मार्गदर्शन में क्लब को मिली यह पहली जीत थी। इसके अलावा, उनके मार्गदर्शन में टीम को सात मैचों में हार का सामना करना पड़ा और एक मैच ड्रॉ हुआ।

आयेस्तारान को सितम्बर में मनोलो माक्र्वेज के स्थान पर पाल्मास क्लब के कोच पद कार्यभार सौंपा गया था।

ऐसा माना जा रहा है कि पाल्मास नए कोच के रूप में पाको जेमेज को नियुक्त कर सकता है। हालांकि, जेमेज के साथ करार की दौड़ में एलावेस क्लब भी शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493