लास वेगास हमलावर का भाई हिरासत में

लॉस एंजेलिस, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के लास वेगस में गोलीबारी कर 58 लोगों की जान लेने वाले हमलावर स्टीफन पैडॉक के भाई ब्रूस पैडॉक को बुधवार को हिरासत में लिया गया।

स्थानीय मीडिया ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से बताया कि ब्रूस को बाल पोर्नोग्राफी से संबंधित संदिग्ध मामले में हिरासत में लिया गया है।

एनबीसी न्यूज चैनल के मुताबिक, ब्रूस (58) चिकित्सीय केंद्र में था और अपनी रीढ़ की हड्डी से संबंधित सर्जरी का इंतजार कर रहा था जब पुलिस ने उसे वहीं से हिरासत में ले लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक शिकायत में कहा गया है कि उस पर बाल यौन शोषण के 19 मामले और बाल पोर्नोग्राफी का एक मामला दर्ज हो सकता है क्योंकि 2014 में उसके पास से बच्चों की 600 से अधिक अश्लील तस्वीरें मिली थीं।

लॉस एंजेलिस पुलिस विभाग के अधिकारी माइक लोपेज ने केटीएलए समाचार चैनल को बताया कि सुबह के समय बाल पोनोग्राफी मालमे की जांच शुरू हुई।

हालांकि, उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की कि जांच के केंद्र में ब्रूस था या फिर इस वीडियो क्लिप में नजर आ रहा शख्स ब्रूस है या नहीं। इस वीडियो क्लिप को बुधवार सुबह ऑनलाइन पोस्ट किया गया था।

बीती एक अक्टूबर को लास वेगस के मांडले बे होटल की 32वीं मंजिल से 64 वर्षीय स्टीफन पैडॉक ने 22,000 लोगों की भीड़ पर लगभग 1,600 राउंड गोलियां बरसाई थईं। इस घटना में 58 लोगों की मौत हुई थी और 500 से अधिक घायल हुए थे। यह अमेरिका के इतिहास का सबसे भयावह गोलीकांड है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493