इस्लामाबाद, 14 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के लाहौर शहर में एक बारात घर की छत ढहने से दुल्हन समेत सात लोगों की मौत हो गई।
‘डॉन ऑनलाइन’ की रपट के मुताबिक मंगलवार की रात शादी समारोह के दौरान बारात घर की छत ढह गई। मृतकों में दुल्हन के अलावा एक अन्य महिला और दो बच्चे शामिल हैं। इस हादसे में 20 लोग घायल हो गए।
पुलिस ने कहा कि बारात घर नया बना था। हादसे से चार दिन पहले ही उसका उद्घाटन हुआ था। देर रात हुई मूसलाधार बारिश का वह सामना नहीं कर सका और टूटकर गिर पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath