लाड़ली बहना योजना मेरे दिल से निकली योजना है : मुख्यमंत्री श्री चौहान

भोपाल :   मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाड़ली बहना योजना मेरे दिल से निकली योजना है, जो बहनों के लिए वरदान साबित होगी। बहनों के जीवन को सरल तथा सुखद बनाना ही मेरे जीवन का ध्येय है। बहनों को जिस तरह राजनैतिक और सामाजिक रूप से सशक्त किया गया है, अब उन्हें आर्थिक रूप से भी सशक्त किया जाना मेरा लक्ष्य है। बहनें अपनी छोटी-मोटी जरूरतों और पैसों की आवश्यकता के लिए परेशान न हो, इसलिए लाड़ली बहना योजना में हर महीने बहनों को एक-एक हजार रूपए उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि बहनें इस राशि का उपयोग परिवार के सुदृढ़ीकरण और बेहतरी के लिए करेंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान सलकनपुर में लाड़ली बहना योजना के फार्म भरने के लिए लगाए गए कैम्प में शामिल हुए।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493