ग्रानाडा (स्पेन), 22 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब ग्रानाडा ने ला लीगा में गुरुवार को हुए मुकाबले में लेवांते को 5-1 से हराया।
समाचार एजेंसी ‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, यूसुफ अल अरबी ने गुरुवार के मुकाबले में ग्रानाडा की ओर से तीन गोल दागे। इनमें से दो गोल पेनल्टी के जरिए हासिल हुए।
इस मुकाबले के बाद लीग सूची में ग्रानाडा 17वें और लेवांते सबसे नीचे 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
ग्रानाडा की ओर से रुबेन रोचिना और इसाक सक्सेस ने दो गोल दागे। लेवांते की ओर से रुबने गार्सिया ने गोल दागा।
dharmpath.com dharmpath