‘ला वेरिते’ में जुलिएट बिनोच, इथन हॉक की जोड़ी नजर आएगी

लॉस एंजेलिस, 16 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री जुलिएट बिनोच और अभिनेता इथन हॉक को जापानी फिल्मकार हिरोकाजु कोरेडा के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘ला वेरिते’ के लिए चुना है।

‘वैरायटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, कोरेडा ने कहा कि ‘ला वेरिते’ में कैथरीन डेनेव और लुडिविन सैगनिएयर भी नजर आएंगे।

फ्रांस की कंपनी 3बी और कोरे-एडा बुनबुकू द्वारा बनाई जा रही फिल्म की शूटिंग अक्टूबर व नवंबर में फ्रांस में होगी।

फिल्म कोरे-एडा थिएटर प्ले पर आधारित है जो कोरे-एडा ने 15 साल पहले लिखा था लेकिन इस पर फिल्म नहीं बन सकी।

सोमवार को कोरे-एडा ने बयान में कहा,”भाषा और संस्कृति में भिन्नताओं के साथ फिल्म का निर्देशन एक चुनौती है। जापान में जिस तरीके से मैं निर्देशित करता हूं, उसी तरह निर्देशित करना है या नहीं, मैं इसके बारे में सेट पर सोचूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493