‘लिंगा’ की हास्य नकल का नाम ‘नानुम हीरोधान’

चेन्नई, 29 जून (आईएएनएस)। सपुरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘लिंगा’ की हास्य नकल ‘नानुम हीरोधान’ में अभिनेता पॉवरस्टार श्रीनिवासन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

एक सूत्र ने बताया, “फिल्म शुक्रवार को आधिकारिक रूप से लांच की गई। शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।”

माना जा रहा है कि ‘नानुम हीरोधान’ फिल्म ‘तमीज पदम’ की तर्ज पर बनाई जाएगी, जो लोकप्रिय तमिल फिल्मों की हास्य नकल है और फिल्म से जुड़े लोगों की भावनाओं पर चोट नहीं करती है।

‘नानुम हीरोधान’ के निर्माता सिंगरावेलन हैं, जो ‘लिंगा’ के वितरक थे। उन्होंने कहा कि वह फिल्म का वितरण नि:शुल्क करेंगे।

एक सूत्र ने बताया, “वह उन सब लोगों की मदद करना चाहते हैं, जिन्होंने ‘लिंगा’ के वितरण में पैसे लगाए थे। इसलिए उन्होंने फैसला किया कि वह यह फिल्म नि:शुल्क प्रदर्शित करेंगे, ताकि सिनेमाघरों के मालिकों और वितरकों को क्षतिपूर्ति का अवसर मिल सके।”

उल्लेखनीय है कि निर्देशक के. एस. रविकुमार की बहुप्रत्याशित ‘लिंगा’ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी और फिल्म के वितरकों और सिनेमाघरों के मालिकों को काफी अर्थिक नुकसान सहना पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493