चेन्नई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय फिल्मों के चर्चित अभिनेता कमल हासन निर्माता लिंगुस्वामी की एक और फिल्म में काम करने को राजी हो गए हैं। कहा जा रहा है कि वह तमिल फिल्म ‘उत्तम विलेन’ को हुई क्षति के हर्जाने के रूप काम करने को तैयार हुए हैं।

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “कमल लिंगुस्वामी की एक और फिल्म कर सकते हैं। यह एक हास्य फिल्म होगी। कुछ सप्ताह पहले इसको लेकर बातचीत शुरू हुई, लेकिन अभी इसको लेकर अंतिम सहमति नहीं बनी है।”
प्रतिष्ठित निर्देशक सिंगीतम श्रीनिवास राव इस फिल्म का निर्देशन कर सकते हैं।
सूत्र ने बताया, “सिंगीतम ने एक सप्ताह पहले कमल के आवास पर उनसे मुलाकात की थी। हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि फिल्म में वह भी साथ काम कर रहे हैं या नहीं।”
कमल हासन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पापनाशम’ को काफी कामयाबी मिली है।
dharmpath.com dharmpath