लंदन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। गायक ब्वॉय जॉर्ज का मानना है कि लिंग परिवर्तन करा रहे पूर्व एथलीट एवं टेलीविजन हस्ती ब्रूस जेनर बहुत हिम्मती हैं।
वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के अनुसार, ब्रूस कथित रूप से लिंग परिवर्तन कराने के लिए सर्जरी करा रहे हैं। जार्ज का कहना है कि वह ब्रूस के इस फैसले को लेकर बहुत भावुक हैं।
जॉर्ज ने कहा, “मैं वह जो कर रहे हैं, उसकी सराहना करता हूं। मेरे ख्याल से वह बहुत हिम्मती हैं। वास्तव में इस चीज ने मुझे बहुत जज्बाती कर दिया।”
उन्होंने कहा, “उन्हें मेरा हर तरह से 150 फीसदी समर्थन है।”
जॉर्ज (53) ने यह भी कहा कि रियलिटी शो ‘कीपिंग अप विद द कर्दशियन्स’ पर ब्रूस (65) द्वारा दर्ज कराई गई उपस्थिति ने लोगों को उनके एक महिला बनने के फैसले को स्वीकारने में मदद की।
जॉर्ज ने कहा, “आप लोगों को टेलीविजन पर देखते हैं। आप महसूस करते हैं कि आपका उनके साथ एक रिश्ता है, क्योंकि वे रोज आपके घर व आपकी बैठक में होते हैं और आप उनसे जुड़ाव महसूस करते हैं।”
उन्होंने कहा, “मेरे ख्याल से लोग शायद इस तरह उन्हें (ब्रूस) और उनके परिवार को समझ पाएं।”
dharmpath.com dharmpath