लिंग परिवर्तन नहीं करा रहे रिचर्ड सिम्मन्स

लॉस एंजेलिस, 16 जून (आईएएनएस)। अभिनेता और हास्य कलाकार रिचर्ड साइमंस ने सोशल मीडिया की उन अफवाहों को खारिज किया, जिनके मुताबिक वह लिंग परिवर्तन कराने जा रहे हैं।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, साइमंस ने अपने फेसबुक खाते पर लिखा, “कुछ समाचार पत्रों ने झूठी खबर प्रकाशित की है कि मैं लिंग परिवर्तन करवा रहा हूं। मैं इन खबरों का खंडन करता हूं। हालांकि मैं लिंग परिवर्तन नहीं करा रहा, लेकिन मैं हमेशा उन लोगों के साथ खड़ा रहा हूं और आगे भी खड़ा रहूंगा जो इस दौर से गुजर रहे हैं।”

अभिनेता ने कहा, “हमें इस त्रासदीपूर्ण समय में समलैंगिकों के प्रति प्यार, ताकत और सहानुभूति दर्शानी चाहिए। मेरा आहत दिल और संवेदनाएं ऑरलैंडों के लोगों और पूर्वाग्रह, कट्टरता और नफरत के अन्य पीड़ितों के साथ हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493