लिंडसे के माता-पिता ने मानी अपनी गलती

लॉस एंजेलिस, 1 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री लिंडसे लोहान के पिता माइकल एवं डीना लोहान ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि उनका तनावपूर्ण रिश्ता उनकी बेटी की तकलीफों व उसकी नशे की लत के लिए जिम्मेदार है।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, माइकल व डीना का तलाक हो चुका है। उन्होंने ‘स्टीव हार्वे शो’ पर इस बारे में बात की कि उन्हें यह सोचकर कैसा महसूस होता है कि उनके व्यवहार ने उनकी बेटी की जिंदगी व उसकी पसंद पर नकारात्मक प्रभाव डाला है।

पिता माइकल ने कहा, “मेरे ख्याल से निसंदेह ही हम लिंडसे के उस अतीत के लिए जिम्मेदार हैं।”

उन्होंने कहा, “हमारे तलाक, हमारे रिश्ते ने लिंडसे को प्रभावित किया, जिससे वह अपनी तकलीफों में बह गई और दुख से सन्न रह गई। मेरा दिल यह सोचकर रोता है कि उसने मेरे बर्ताव की वजह से दुख झेला। मैं इसे रोजाना देखता हूं और देखता हूं कि कैसे लोग इससे जूझते हैं। यह बच्ची एक बहुत ही प्रतिभाशाली बच्ची है और इसने बहुत लंबा रास्ता तय किया है।”

डीना भी मानती हैं कि वे अपनी बच्ची की नशे की लत के लिए कुछ हद तक जिम्मेदार हैं।

लिंडसे अपनी अब तक की जिंदगी में कई बार पुनर्वास केंद्र में रह चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493