लंदन, 9 अगस्त (आईएएनएस)। गायिका लिओना लेविस ने अपने पुरुष मित्र डेनिस जौश के साथ आठ साल डेटिंग करने के बाद उनके शादी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।
‘पीपुल डॉट कॉम’ के अनुसार, उन्होंने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो स्टोरी में सगाई वाली हीरे की अंगूठी की हल्की झलक दिखाई।
जोड़ा पोटरे रिको के सान जुआन में साथ में समय घूम रहा है। यहां लेविस ने ‘द ओथ’ के दूसरे सीजन की शूटिंग पूरी की है।
लेविस और उनके प्रेमी ने अपने रोमांटिक छुट्टियों की तस्वीरें शेयर कीं।
प्रेमी जोड़े के उनके रिश्ते की आठवीं सालगिरह मनाने के कुछ दिनों बाद ही उनकी सगाई की खबर आई है।
जौश ने एक अगस्त को कॉलेज के दिनों की अपनी कुछ पसंदीदा तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं।
नौ तस्वीरें पोस्ट करने के साथ उन्होंने लिखा, “इस अविश्वसनीय इंसान के साथ यह मेरी जिंदगी के सबसे खूबसूरत आठ साल हैं। अभी और ना जाने कितनी खूबसूरत यादें बनानी हैं।”
dharmpath.com dharmpath