लिक्सिल पेश करेगी कस्टमाइज्ड खिड़कियां

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। लिक्सिल अपनी मानेसर फैक्ट्री में रीटेल बिजनेस के लिए उत्पाद बनाएगी और पूरी तैयार खिड़कियां पेश करेगी। यह सुविधा भारत में प्रीमियम घरों तथा विला के बाजार में संचालन करेगी, जहां कम समय में कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट्स की जरूरत होती है।

कंपनी का कहना है कि इस मॉडल के जरिए अंतिम छोर तक गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकेगी क्योंकि खिड़कियां पहले से तैयार की हुई होती हैं, एक डिब्बे में पहुंचाई जाती हैं जिससे साइट पर जल्दी एसेंबल और इंस्टॉलेशन हो जाता है।

लिक्सिल एशिया पेसिफिक के सीईओ बिजॉय मोहन ने कहा कि भारत लिक्सिल के लिए प्रमुख विकास स्रोत है। भारत में तेजी से बढ़ता मध्यम वर्ग हाउसिंग सेक्टर में मुख्य ग्राहक वर्ग बन रहा है। ऐसे में भारत और यहां के लोग, जो बेहतर घरों की चाह रखते हैं, हमारी विकास यात्रा का प्रमुख लक्ष्य बनेंगे।

अग्रणी वाटर एवं हाउसिंग प्रोडक्ट्स के निर्माता लिक्सिल ने लिक्सिल विंडोज सिस्टम्स प्रा. लि. नामक एक नई कंपनी स्थापित है। यह कंपनी भारत में व्यावसायिक संपत्तियों के लिए कर्टेन वाल बनाने वाली डीएलएफ की सहयोगी कंपनी स्टार एलुबिल्ड प्रा. लि. की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के बाद शुरू की गई है। लिक्सिल विंडोज सिस्टम (एलडब्ल्यूएस) की योजना भारत में बिल्डिंग मैटेरियल मार्केट में रीटेल तथा प्रोजेक्ट सेग्मेंट्स को सेवा प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि इस अधिग्रहण के साथ हमारा लक्ष्य विंडो बनाने में लिक्सिल की अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञता को भारतीय बाजार में लाना है और भारतीय ग्राहकों के लिए विस्तृत वेरायटी तथा सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता के प्रोड्क्ट्स पेश करना है। हम भारतीय उपभोक्ताओं को हमारे उत्पादों के साथ आने वाली तकनीक, उत्कृष्टता और सुविधा उपलब्ध कराएंगे।

लिक्सिल विंडोज सिस्टम्स के डायरेक्टर संदीप माथुर ने कहा, “हम फिनिश्ड विंडो तैयार करेंगे और इसके लिए फ्रैबिकेटर रूट नहीं अपनाएंगे। इससे गुणवत्ता का भरोसा और निरंतरता सुनिश्चित होगी, जो मौजूदा इंडस्ट्री स्टैंडर्डस से काफी आगे होगी।”

लिक्सिल ने मार्च 2016 में स्टार एलुबिल्ड इंडिया में 100 प्रतिशत नियंत्रण हिस्सेदारी खरीदी है और अपने व्यवसाय को बदलकर बिल्डिंग के आगे का हिस्सा बनाने की बजाय अब विंडो निर्माण पर केंद्रित कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493