‘लिपस्टिक..’ बंदिशें तोड़ने को आतुर महिलाओं की कहानी

मुंबई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। अलंकृता श्रीवास्तव निर्देशित आगामी फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ का ट्रेलर चार अलग-अलग उम्र की महिलाओं की कहानी दर्शाता है, जो बंदिशों को तोड़कर अपनी इच्छाओं के अनुसार जिंदगी जीना चाहती हैं।

फिल्म में बुर्के को एक प्रतीक के रूप में पेश किया गया है, जिसे ये चारों महिलाएं उतार फेंकना चाहती हैं। फिल्म में रत्ना पाठक शाह से फोन पर बात करते हुए उनसे काफी छोटी उम्र का युवक उनकी ओर आकर्षित हो जाता है।

‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ के ट्रेलर से लगता है कि महिलाएं बुर्का फेंककर दमघोंटू पितृसत्तात्मक व्यवस्था की बाधाओं को पार कर खुली हवा में सांस लेना चाहती हैं।

रत्ना पाठक शाह (50 पार), कोंकणा सेन शर्मा (30 पार), आहना कुमरा (20 पार) और प्लाबिता बोरठाकुर (20 से कम) अपने मिजाज के अनुसार स्वच्छंद जीवन जीना चाहती हैं। वे दोस्तों के साथ धूम्रपान करना चाहती हैं, कंडोम पर अपने साथी के साथ बात करना चाहती हैं, सारी पाबंदियों को हवा में उड़ाते हुए लिपस्टिक खरीदकर अपने होंठों को सुर्ख रंगों में रंगना चाहती हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493