लिबर्टाडोर्स कप क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में क्रुजिएरो विजयी

ब्यूनस आयर्स, 22 मई (आईएएनएस)। ब्राजील के फुटबाल क्लब क्रुजिएरो ने कोपा लिबर्टाडोर्स कप के क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में अर्जेटीना के रिवर प्लेट को 1-0 से हरा दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गुरुवार को रिवर के घरेलू मैदान मोन्यूमेंटल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में क्रुजिएरो के जियॉर्जियन डे एरास्केटा ने 84वें मिनट में यह निर्णायक गोल दागा।

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए मौजूदा ब्राजीलियाई चैम्पियन क्रुजिएरो को अब बुधवार को बेलो होरिजोंटे में होने वाले दूसरे चरण के मैच में केवल ड्रा खेलने की जरूरत है।

इसी दिन खेले गए एक अन्य क्वार्टर फाइनल के पहले चरण के मुकाबले में पराग्वे के क्लब गुआरानी ने अर्जेटीना के रेसिंग को 1-0 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493