लिमा का सर्वश्रेष्ठ पैन अमेरिकी खेलों के आयोजन का दावा

रियो डी जेनेरियो, 7 अगस्त (आईएएनएस)। पेरू की राजधानी लिमा में 2019 में होने वाले पैन अमेरिकन खेलों का सर्वश्रेष्ठ संस्करण होगा। पैन अमेरिकी खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष लुइस सालाजर ने यह दावा किया है।

समाचार एजेंसी एफे ने शुक्रवार को सालाजर के हवाले से लिखा है, “बुनियादी ढांचे के अलावा हमारी दो खास विशेषताएं हैं- पहली तो कि पेरू के लोग काफी गर्मजोश होते हैं और वह लोगों को अपने घर में होने जैसा अहसास दिलाएंगे और दूसरा हमारी खान-पान की संस्कृति भी शानदार है।”

रियो ओलम्पिक-2016 में का लुत्फ उठाने आए सालाजर ने कहा कि पेरू के नए राष्ट्रपति प्रेडो पाब्लो कुचज्यंस्की का उन्हें पूर्ण समर्थन हासिल है।

उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि हम दिसंबर 2018 और जनवरी 2019 तक अपना निर्माण कार्य पूरा कर लेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493