लंदन, 2 अगस्त (आईएएनएस)। गायक लियाम गैलेगर का कहना है कि वह तैराकी नहीं जानते हैं।
हालांकि, लियाम को हॉट टब में नहाकर खुद को रिलेक्स करना पसंद है।
लियाम ने डेलीस्टार डॉट कॉ डॉट यूके को बताया, “मैं तैरना नहीं जानता। मैं सिर्फ हॉट टब में चैन से नहा सकता हूं लेकिन समुद्र में तैरना मेरे बस की बात नहीं।”
हालांकि, लियाम के प्रशंसक ट्वीट कर उनसे तैराकी सीखने का आग्रह कर रहे हैं।
उनके एक प्रशंसक ने ट्वीट कर कहा, “लियाम कोमो झील आओ। मैं आपको तैरना सीखाऊंगा। वह बिना किसी शुल्क के।”
dharmpath.com dharmpath