लियाम नीसन गर्मजोशी से भरपूर, जिज्ञासु हैं : वेरा फार्मिगा

लॉस एंजेलिस, 10 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री वेरा फार्मिगा को फिल्म ‘द कम्यूटर’ में दिग्गज अभिनेता लियाम नीसन के साथ काम करने में बेहद मजा आया। अभिनेत्री का कहना है कि वह एक अद्भुत शख्स हैं।

लॉस एंजेलिस, 10 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री वेरा फार्मिगा को फिल्म ‘द कम्यूटर’ में दिग्गज अभिनेता लियाम नीसन के साथ काम करने में बेहद मजा आया। अभिनेत्री का कहना है कि वह एक अद्भुत शख्स हैं।

वेरा ने एक बयान में कहा, “मैं इस फिल्म से पहले लियाम को नहीं जानती था। लियाम बस एक मिथक थे, वह एक दिग्गज थे। वह मेरी उम्मीद के अनुरूप हैं-मजबूत, दृढ़, दयालु और खुले स्वभाव के। वह गर्मजोशी से भरपूर और बेहद जिज्ञासु हैं। वह दिल से नरम हैं, लेकिन कद व शख्सियत के हिसाब से ओक की तरह बड़े हैं।”

इस पर लियाम ने कहा कि फिल्म में वेरा एक रहस्यमयी किरदार में हैं और वह अद्भुत अभिनेत्री हैं।

दोनों ‘द कम्युटर’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत में पीवीआर पिक्चर्स इसे 19 जनवरी को रिलीज करेगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493