लियाम, नोएल को कुश्ती का न्यौता

लंदन, 22 जुलाई (आईएएनएस)। संगीतकार जोड़ी लियाम और नोएल गैलाघर को अनोखा प्रस्ताव मिला है। उनके पास कुश्तीबाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर आपसी मतभेद मिटाने का एक अवसर है।

बात दरअसल ये है कि नोएल 2009 में संगीत बैंड से ओसिस से अलग हो गए थे, जिसके बाद से दोनों भाइयों में रार है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, बैंड में साथ काम करने के दौरान भी नोएल और लियाम के बीच कई बार हाथापाई हो चुकी है। मजेदार बात यह है कि अमेरिकन प्रोमोशन टीएनए रेसलिंग ने दोनों को रिंग में आकर लड़ने का न्यौता दिया है।

कंपनी जनवरी 2016 में अपने ब्रिटेन के दौरे में दोनों भाइयों को रिंग में उतारना चाहती है, ताकि दोनों एक ही बार में सारे मतभेद और गिले शिकवे खत्म कर फिर से एक हो सकें।

टीएनए रिंग अनाउंसर और मैचमेकर जेरेमी बोराश ने बैंग शोबिज को बताया, “उन दोनों को सचमुच यह करने की जरूरत है। दोनों को रिंग में आकर अपने मतभेद खत्म कर लेने चाहिए, ताकि ओसिस फिर से गठित हो सके।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493