लियाम पेन शेरिल के स्टाइल से प्रेरणा ले रहे हैं !

लॉस एंजेलिस, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। वन डायरेक्शन के पूर्व स्टार लियाम पेन अपनी प्रेमिका शेरिल की स्टाइल से प्रेरणा लेते दिख रहे हैं। उन्हें यहां शेरिल के जैसे ही कपड़े पहनकर निकलते देखा गया।

‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 24 वर्षीय पेन को हाफ-प्लेड शर्ट में दोस्तों के साथ डिनर के लिए एक रेस्तरां जाते देखा गया। उनकी 34 वर्षीय प्रेमिका को भी पेरिस में एक शो के दौरान ऐसे ही स्टाइल के कपड़े पहने देखा गया था।

पेन को अलग प्रकार की काली शर्ट और काले रंग की बैगी जीन्स में देखा गया। पेन ने अपनी लुक को पूरा करने के लिए अपने गले में सोने की चेन भी पहन रखी थी।

वही, रेस्तरां पहुंचने पर शेरिल कैमरों की तरफ देखकर मुस्कुराते और हाथ हिलाते दिखाई दीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493