लियाम पेन, शेरिल ट्वीडी की जुदा हुई राहें (लीड-1)

लॉस एंजेलिस, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अपनी प्रेमिका शेरिल ट्वीडी का जन्मदिन मनाने के लिए अपना शो रद्द कर लंदन लौटने वाले वन डारेक्शन बैंड के पूर्व सदस्य लियाम पेन ने उनसे अलग होने की घोषणा की है।

दोनों दो साल से ज्यादा समय तक साथ रहे।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, 2015 में अपने रोमांस को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने वाले इस जोड़े ने रविवार को ट्विटर पर अपने अलगाव की घोषणा की।

पेन (24) ने कहा, “शेरिल और मुझे यह घोषणा करते हुए दुख हो रहा है कि हम अलग होने जा रहे हैं। हमारे लिए यह फैसला लेना मुश्किल भरा रहा।”

पेन ने एक साल के बेटे बीयर का जिक्र करते हुए कहा, “एक परिवार के तौर पर अभी भी हमारे बीच ढेर सारा प्यार है। बीयर हमारी दुनिया है और हम आपसे उसकी निजता का सम्मान करने का आग्रह करते हैं।”

शेरिल (35) ने भी ट्विटर पर अलगाव की घोषणा की।

दोनों की पहली मुलाकात 2008 में ‘एक्स फैक्टर’ (ब्रिटेन) के सेट पर हुई थी, जहां शेरिल जज थीं और पेन प्रतिभागी थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493