लियू शियाओबो को परिजनों, मित्रों ने अंतिम विदाई दी

बीजिंग, 15 जुलाई (आईएएनएस)। दिवंगत नोबेल पुरस्कार विजेता लियू शियाओबो को शनिवार को उनके परिवार के सदस्यों और मित्रों ने चीन के शेनयांग शहर में अंतिम विदाई दी।

बीजिंग, 15 जुलाई (आईएएनएस)। दिवंगत नोबेल पुरस्कार विजेता लियू शियाओबो को शनिवार को उनके परिवार के सदस्यों और मित्रों ने चीन के शेनयांग शहर में अंतिम विदाई दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, लोकतंत्र की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ संघर्ष करने वाले लियू 2009 से जेल में थे। कैंसर के कारण उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके चलते गुरुवार रात उनकी मौत हो गई थी। वह 61 साल के थे।

लियू का शनिवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके अंतिम संस्कार से पूर्व आयोजित एक कार्यक्रम में दिवंगत कार्यकर्ता की पत्नी लियू शिया और उनके दोस्त शामिल हुए।

उनकी पत्नी और भाई लियू शियाओग्वांग ने उनके पार्थिव शरीर को दफनाया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493