लॉस एंजेलिस, 7 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप का कहना है कि उनके मन में सह-अभिनेता लियोनाडरे डिकैप्रियो के लिए बहुत सम्मान है। दोनों फिल्म ‘व्हाट्स ईटिंग गिल्बर्ट ग्रेप’ (1993) में साथ काम कर चुके हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, जॉनी ने कहा कि उनके पास लियोनाडरे के लिए हमेशा ही वक्त रहा है।
जॉनी (52) ने सैंटा बरबरा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में कहा, “मैं एकदम सच्ची बात कहूंगा और वह यह है कि मैं लियो की बहुत इज्जत करता हूं।”
उन्होंने कहा, “उन्होंने उस फिल्म पर बहुत मेहनत की थी और इससे जुड़ी बातों को समझने के लिए बहुत समय दिया था। वह सेट पर आते और कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार रहते।”
जॉनी ने यह भी बताया कि उन्होंने ‘व्हाट्स ईटिंग गिल्बर्ट ग्रेप’ की शूटिंग के दौरान लियानाडरे को बहुत सताया था। उस वक्त लियानाडरे महज 19 साल के थे।
उन्होंने कहा, “मेरे लिए कुछ वजहों से वह फिल्म बहुत मुश्किल भरा समय थी। मुझे नहीं मालूम कि मैंने उन्हें क्यों सताया।”
dharmpath.com dharmpath