लियोनेल रिची ने की ब्रिटेन टूर की घोषणा

लंदन, 31 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी गायक लियोनेल रिची ने 2018 के अपने ब्रिटेन टूर की घोषणा कर दी है और साथ ही बताया है कि वह ब्रिटेन के उन जगहों पर शो करेंगे जहां वे पहले कभी नहीं गए।

‘द सन डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘ऑल नाइट लॉंग’ के गायक ने पिछले साल गर्मियों में ब्रिटेन का दौरा किया था।

रिची की 19 जून को पूर्वी इंग्लैंड के स्काबोरो और ईस्ट ससेक्स के होव स्थित सेंट्रल काउंटी ग्राउंड में कॉन्सर्ट करने की योजना है। इसके अलावा उनकी पांच और छह जून को लंदन के हैम्पटन कोर्ट पैलेस फेस्टिवल के दौरान भी शो करने की योजना है।

रिची ने बताया, “मैं काफी दिनों से ब्रिटेन में शो करना चाह रहा था और अब मैं इसके लिए और इस देश के उन हिस्सों को देखने का अधिक इंतजार नहीं कर सकता हूं जहां मैं पहले कभी नहीं गया। वहां के प्रशंसक हमेशा अविश्वसनीय होते हैं और वे प्रत्येक शो के दौरान शानदार वातावरण बनाते हैं इसलिए मैं उनके लिए प्रस्तुति देने को उत्सुक हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493