लिलि ने मॉडल प्रबंधक कंपनी के साथ करार किया

लॉस एंजेलिस, 18 जून (आईएएनएस)। पॉपस्टार लिलि एलेन ने अंतर्राष्ट्रीय मॉडल प्रबंधक कंपनी आईएमजी मॉडल्स के साथ करार किया है। उन्होंने यह करार दुनियाभर में प्रतिनिधित्व के लिए किया है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ ने आईएमजी की वेबसाइट पर जारी बयान के हवाले से जानकारी दी, “लिलि एलेन ने विश्वस्तरीय प्रतिनिधित्व के लिए आईएमजी मॉडल्स के साथ करार किया है। इस समय वह अपना चौथा एल्बम रिकॉर्ड कर रही हैं। उन्होंने कई सारी डिजाइनरों, ब्रांड और फोटोग्राफरों के साथ काम किया है, जिनमें प्रमुख हैं, शेनेल, रनकिन, निक नाइट, सिमोन एम्मेट, एंजेलो पेनेट्टा और डेविड वैसिलिजेविक।”

वर्ष 2013 में ‘हार्ड आउट हियर’ गाने से संगीत जगत में वापसी करने वाली एलेन इस समय अपने चौथे एल्बम पर काम कर रही हैं और वह काम में बिल्कुल भी ढिलाई नहीं करना चाहतीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493