लिवरपूल के साथ हेंडरसन का नया करार

लंदन, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लैंड की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के खिलाड़ी जॉर्डन हेंडरसन ने लिवरपूल क्लब के साथ नए करार पर हस्ताक्षर किए हैं।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा कहा जा रहा है कि इस नए करार के तहत हेंडरसन 2023 तक क्लब में रहेंगे।

हेंडरसन साल 2011 में संदरलैंड से निकलकर लिवरपूल क्लब में शामिल हुए थे। उन्हें 2015 में स्टीवन जेरार्ड के स्थान पर इस क्लब का कप्तान बनाया गया था।

मिडफील्डर हेंडरसन ने क्लब की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में कहा, “मैं लिवरपूल क्लब के साथ लंबे समय तक के लिए नए करार पर हस्ताक्षर कर बेहद खुश हूं। इस क्लब के साथ पहला करार मुझे कल की ही बात लगती है। मेरे लिए अब तक का सफर अच्छा रहा है और मैंने इसका भरपूर आनंद लिया है।”

लिवरपूल के मुख्य कोच जुर्गेन क्लोप ने कहा, “हेंडरसन का क्लब के साथ नया करार करना एक बेहतरीन खबर है और यह किसी के लिए भी हैरानी वाली बात नहीं होनी चाहिए। वह हमारे लिए और हम उनके लिए एकदम सही हैं। मुझे ऐसा लगता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493