लिवरपूल से जुड़े डोमिनिक सोलांके

लंदन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब लिवरपूल एफसी ने डोमिनिक सोलांके के साथ करार की पुष्टि की है। सोलांके इंग्लैंड के ही क्लब चेल्सी से लिवरपूल में आएंगे।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, 19 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा है, “यह अच्छा अहसास है और सभी ने पहले से ही मेरे स्वागत का माहौल बनाया हुआ है।”

सोलांके ने इंग्लैंड की अंडर-20 टीम के साथ विश्व कप में चार गोल मारे थे। दक्षिण कोरिया में हुए विश्व कप में ऐतिहासिक जीत में उन्हें गोल्डन बाल के पुरस्कार से नवाजा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493