‘लिव-इन रिलेशनशिप’ के लिए आदित्य, श्रद्धा

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर का कहना है कि वह ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ के लिए तैयार हैं, लेकिन यह रिश्ता सही समय पर और सही इंसान के साथ होना जरूरी है।

आदित्य और श्रद्धा ने बुधवार को अपनी आगामी फिल्म ‘ओके जानू’ का प्रचार किया, जिसका निर्देशन शाद अली ने किया है। यह फिल्म के प्रेमी जोड़े के ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ में रहने की कहानी है।

‘लिव-इन रिलेशनशिप’ के विषय पर अपनी राय देते हुए श्रद्धा ने कहा, “मैं खुले विचारों वाली हूं, लेकिन मेरा मानना है कि यह मेरे लिए थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि मैं अपने परिवार के साथ रहती हूं। हालांकि, ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ में रहना आपके साथी पर निर्भर करता है और अगर मुझे लगता है कि उसके साथ मुझे समय बिताना चाहिए और हमारे रिश्ता का आगे कोई भविष्य है, तो मैं इसके लिए तैयार हूं।”

इस फिल्म में श्रद्धा और आदित्य की जोड़ी को एक बार फिर साथ देखा जाएगा।

आदित्य ने कहा, “मैं ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ के लिए तैयार हूं। मैं इससे पहले कभी इस तरह से किसी के साथ नहीं रहा, लेकिन मेरा मानना है कि ऐसा रिश्ता सही समय पर और सही इंसान के साथ होना जरूरी है। इसके अलावा, मैं ऐसा कोई काम नहीं करना चाहता, जो मेरे माता-पिता को पसंद न हो।”

श्रद्धा और आदित्य अभिनीत फिल्म ‘ओके जानू’ निर्देशक मणि रत्नम की फिल्म ‘ओ काधल कनमानी’ का हिंदी रीमेक है और यह शुक्रवार को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493