लीइको एपिक फेस्ट के दौरान 2000 सुपरटीवी की बिक्री की संभावना

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। चीनी इंटरनेट और प्रौद्योगिकी समूह लीइको ने कहा है कि उसे 19 सितंबर को होनेवाले एकदिवसीय ‘एपिक 919 सुपरफैन्स फेस्टिवल’ के दौरान करीब 2,000 सुपरटीवी और 70,000 से 75,000 तक स्मार्टफोन की बिक्री का अनुमान है।

‘एपिक 919’ में 139.7 सेंटीमीटर (55 इंच) के आकार के सुपर3 एक्स55 टीवी 59,790 रुपये में उपलब्ध होगा, जिसे छह महीने के ब्याजमुक्त ईएमआई में भी बदला जा सकता है। इसके साथ 2.1 चैनल का साउंडबार भी वायरलेस सबबुफर के साथ मुफ्त मिलेगा, जिसकी असली कीमत 19,999 रुपये है। यह फेस्ट ई-कॉमर्स प्लेटफार्म लेमॉल.कॉम पर उपलब्ध है।

वहीं, फिल्पकार्ट पर इस फेस्ट के दौरान 25,000 रुपये तक का प्रेक्सो (प्रोडक्ट एक्सचेंज ऑफर) उपलब्ध होगा।

लीइको इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (स्मार्ट डिवायसेज) अतुल जैन ने एक बयान में कहा, “हम हमेशा अपने ग्राहकों के लिए अद्वितीय अभिनव भेंट देने के लिए प्रयासरत हैं और एपिक 919 सुपरफैन्स फेस्टिव इसी दिशा में एक प्रयास है।”

लीइको ने इस फेस्टिवल के विशेष गिफ्ट सहयोगी के रूप में मेकमाईट्रिप के साथ भागीदारी की है और करीब 49.5 करोड़ रुपये की कीमत के ऑफर लेकर आई है। ये ऑफर ली 1एस इको, ली 2 और ली मैक्स 2 स्मार्टफोन के साथ उपलब्ध होंगे।

लीइको ने हाल ही में सेकेंड फ्लैश सेल के दौरान सुपर3 एक्स55 टीवी के 4,600 ऑडर हासिल किए थे, जो टीवी उद्योग का एक रिकार्ड है और औसत ऑर्डर से 20 गुणा ज्यादा है।

लीइको ने पिछले महीने अपने पहले सेल के दौरान सुपर3 एक्स 55 टीवी की 1,500 इकाइयों की बिक्री की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493