लीजा की योजना पर तूफान ने फेरा पानी

मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतवंशी कनाडाई अभिनेत्री लीजा रे ने ‘कसूर’ और ‘वाटर’ जैसी फिल्मों से हिंदी सिनेजगत में एक खास मुकाम बनाया है। वह शनिवार को 42 साल की हो गईं। उनकी फिलीपींस में एक निजी रिसोर्ट में जन्मदिन मनाने की इच्छा थी, लेकिन वहां आए मयसक तूफान ने उनकी योजना पर पानी फेर दिया।

लीजा अब अपना जन्मदिन हांगकांग स्थित रिट्ज कार्लटन स्पा में मना रही हैं।

वह फिलीपींस के बोराके में एक निजी द्वीप रिसोर्ट में अपने पति जेसन देहनी और दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने की इच्छुक थीं।

लीजा ने एक बयान में कहा, “दुख की बात है कि हमें बोराके, फिलीपींस में मयसक तूफान आने की वजह से जन्मदिन मनाने की अपनी योजना रद्द करनी पड़ी। मैं अपने पति के साथ हांगकांग के रिट्ज कार्लटन स्पा में समय बिता रही हूं। मैं भारत रवाना होने से पूर्व एक शांत लेकिन मजेदार दिन को लेकर उत्साहित हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493