लीनेश को पसंद सलमान के डोले-शोले

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेता लीनेश मट्टू आगाम धारावाहिक ‘इश्कबाज’ में नजर आएंगे। उनका कहना है कि वह बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के डोले-शोले से प्रेरित हैं।

लीनेश धारावाहिक में रुद्र सिंह ओबरॉय का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस किरदार के लिए निर्माताओं ने उनसे अपनी बॉडी दिखाने के लिए कहा।

लीनेश को कुछ दृश्यों में अपने सिक्स-पैक और चौड़ा सीना दिखाना पड़ा।

इस बारे में उन्होंने कहा, “जिम में वर्कआउट करना मेरा रोज का काम है। धारावाहिक के किरदार के लिए मुझे फिट दिखना है। मुझे सलमान सर के डोले-शोले पसंद हैं।”

उन्होंने कहा, “सलमान हम में से ज्यादातर युवा अभिनेताओं के लिए एक प्रेरणा हैं।”

धारावाहिक में लीनेश के अलावा नकुल मेहता और कुणाल जयसिंह प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493