‘लीप सिंक बैटल’ में रजनीकांत की नकल करेंगी तमन्ना

मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया टीवी शो ‘लीप सिंक बैटल’ में सुपरस्टार रजनीकांत की नकल करती दिखाई देंगी।

तमन्ना ने कहा, “यह उस शख्स के प्रति मेरा सम्मान है, जो बचपन से मेरी प्रेरणा रहे हैं। यह मेरी अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक थी।”

उन्होंने कहा, “यह रियलिटी शो मेरे लिए मजेदार रहा और मुझे लगता है कि मेजबान फराह खान ने जब मेरा यह पक्ष देखा तो वह हैरान रह गई। मैंने प्रस्तुति करते हुए दवाब महसूस नहीं किया लेकिन मैं फराह खान के लिए कुछ भी करूंगी।”

तेलुगू संस्करण ‘क्वीन’ के लिए तैयार अभिनेत्री धारावाहिक में ‘लुंगी डांस’ पर प्रस्तुति करते दिखाई देंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493