लीबिया : आतंकवादी हमलों में 100 से अधिक मौतें

मीडिया कार्यालय ने कहा है कि यह हमला उस वक्त हुआ, जब सैनिक भारी तोप और वायुसेना के साजो-सामान के साथ सिर्ते में दाखिल हो रहे थे। घायल सैनिकों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया कार्यालय के अनुसार, बुधवार को पश्चिमी सिर्ते में आईएसआईएस के साथ संघर्ष में 10 सैनिकों की मौत हो गई थी, जबकि 40 सैनिक घायल हो गए थे। आईएसआईएस ने चार कार बम के द्वारा भी हमले किए थे, जिसमें दो में विस्फोट नहीं हो पाया था।

मई के प्रारंभ से आतंकवादी संगठन के साथ संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब 200 लोगों की मौत हो चुकी है और 300 अन्य लोग घायल हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493