लीबिया, इटली ने अवैध आव्रजन मुद्दे पर चर्चा की

त्रिपोली, 23 जून (आईएएनएस)। लीबिया के प्रधानमंत्री फेयाज अल सराज ने अवैध आव्रजन को लेकर इटली के प्रधानमंत्री गिउसेपे कोन्टे से फोन पर चर्चा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच लीबिया में ताजा राजनीतिक घटनाक्रमों, द्विपक्षीय संबंध और दोनों देशों के बीच सहयोग पर चर्चा हुई।

बयान के मुताबिक, इटली के प्रधानमंत्री ने लीबिया की अंतरिम सरकार के लिए सहयोग जताने की प्रतिबद्धता जताई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493