लीबिया के तट से बचाए गए 1,000 से अधिक प्रवासी

इटली के तटरक्षकों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बचाव कार्य में ब्रिटेन, जर्मनी, आयरलैंड और स्लोवेनिया की नौसेना के जहाजों ने भी हिस्सा लिया। यह पिछले तीन सप्ताह में एक दिन में बचाए गए प्रवासियों की सर्वाधिक संख्या है।

इससे पहले शनिवार को अफ्रीका के विभिन्न देशों के 40 प्रवासियों के शव पश्चिमी लीबिया के समुद्र तट पर मिले थे।

अंतर्राष्ट्रीय आव्रजन संगठन का कहना है कि इस साल इटली के तट पर लगभग 1,40,000 प्रवासी पहुंचे हैं, जिनमें से अधिकांश लीबिया से पहुंचे थे।

लीबिया में 2011 से ही असुरक्षा और अराजकता की स्थिति बनी हुई है और यह भूमध्यसागर के रास्ते यूरोप जाने के लिए प्रवासियों का पसंदीदा स्थल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493