लीबिया के बेनगाजी में संघर्ष, 16 की मौत

सैन्य अधिकारी ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि इस सप्ताह आईएस आतंकवादियों के ठिकानों पर लीबिया नेशनल आर्मी के विमानों से हवाई हमले शुरू होने के बाद दोनों पक्षों के बीच संघर्ष हुआ।

उन्होंने कहा कि सेना ने इस क्षेत्र में एयर बेस को दोबारा अपने कब्जे में ले लिया है। पिछले साल चरमपंथियों ने इस पर कब्जा जमा लिया था।

लीबिया की सेना का कहना है कि सैन्यबल बेनगाजी में आईएस आतंकवादियों के ठिकानों पर बमबारी भी कर रहे हैं, जिसमें गुरुवार को ही सात आतंकवादियों की मौत हो गई।

मेजर जनरल खलीफा हफ्तार के नेतृत्व में लीबिया की नेशनल आर्मी ने चरमपंथियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन डिगनिटी’ के नाम से सैन्य अभियान चला रखा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493