लीबिया तट से 900 प्रवासियों को डूबने से बचाया

त्रिपोली, 17 जून (आईएएनएस)। लीबिया तटरक्षक बलों ने पांच नौकाओं में सवार 900 प्रवासियों को बचा लिया। इनमें 98 महिलाएं और 25 बच्चे हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने लीबिया नौसेना के प्रवक्ता अयूब कासिम के हवाले से बताया कि जाविया शहर का तटरक्षक गश्ती दल शुक्रवार को साबरथा की ओर जा रहा था और इस दौरान उन्होंने 900 प्रवासियों को बचाया।

प्रवक्ता ने बताया, “उन्हें साबरथा तट से सात मील दूर से बचाया गया।”

कासिम ने बताया कि ये प्रवासी अफ्रीकी और अरबी मूल के हैं। इनमें तीन लीबिया के नागरिक भी हैं।

उन्होंने बताया कि यह बाचव अभियान सात घंटे तक चला।

अंतर्राष्ट्रीय प्रवास संगठन ने शुक्रवार को बताया कि इस साल अब तक 9,111 प्रवासियों को बचाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493