यह विरोध प्रदर्शन मध्य त्रिपोली में हुआ, जहां विभिन्न वर्गो के लोगों ने शहर पर मिलिशियाई शासन के खिलाफ अपनी अस्वीकार्यता को व्यक्त किया।
प्रदर्शनकारी ‘कानून का शासन’ और ‘पुलिस व सैन्य बलों की तैनाती’ की मांग कर रहे थे, विरोद प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी की आवाज सुनी गई, हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
त्रिपोली में हाल ही में विरोधी मिलिशिया के खिलाफ हिंसक झड़पें हुई हैं।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि त्रिपोली के कई इलाकों में हिंसक घटनाएं हुईं, भारी मात्रा में गोलियों और विस्फोटों की आवाजें सुनी जा सकती हैं। सड़कों को बंद कर दिया गया है।
लीबिया साल 2011 में मुअम्मर गद्दाफी शासन के पतन के बाद से हिंसा की चपेट में है, देश असुरक्षा और हिंसा के साथ-साथ राजनीतिक बिखराव का सामना कर रहा है।
dharmpath.com dharmpath