त्रिपोली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। लीबिया ने यूएन माइन एक्शन सर्विस (यूएनएमएएस) के सहयोग से 200 टन युद्ध के विस्फोटक अवशेष (ईआरडब्ल्यू) को नष्ट कर दिया।
यूएन सपोर्ट मिशन के हवाले से समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गुरुवार को कहा कि जनवरी के अंत में लीबिया की जनता, विशेषकर मिस्रातन समुदाय के लिए खतरा बने ईआरडब्ल्यू को नष्ट करने का पहला चरण पूरा कर लिया गया।
मिशन ने एक बयान में कहा कि ईआरडब्ल्यू को डेनमार्क और दक्षिण कोरिया की सरकारों के सहयोग से नष्ट किया गया। अगले चरण में भी कम से कम 200 टन विस्फोटक को नष्ट करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए फ्रांस की सरकार सहयोग करेगी।
लीबिया में वर्षो तक चले सैन्य संघर्ष के कारण बड़ी संख्या में सक्रिय आयुध पड़े रह गए हैं जिनके कारण कई सैनिकों और नागरिकों की मौत हो चुकी है।
dharmpath.com dharmpath